

अल्मोड़ा। विक्टोरिया प्रीमियर लीग (वीपीएल) का बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में सन साइन वॉरियर्स ने शिव शक्ति को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अंशुल सिंह और विशिष्ट अतिथि एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 180 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन साइन वॉरियर्स ने 19.4 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए हर्ष गैड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस अवसर पर आयोजक मनोज सिंह पवार, पार्षद वंदना वर्मा, अंजू बिष्ट, प्रत्येश पांडे, अरविंद जोशी, रोहित भट्ट, दीप चंद्र जोशी, अंकित पांडे, जगदीश चौहान, आबिद अली खान, सूरज वाणी, आशीष भारती, छात्रा उपाध्यक्ष रश्मि पांडे समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।




