Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रैप बनाने, शेयर करने को फेसबुक ने लॉन्च किया टिकटॉक जैसा ऐप
  • राष्ट्रीय

रैप बनाने, शेयर करने को फेसबुक ने लॉन्च किया टिकटॉक जैसा ऐप

RNS INDIA NEWS 27/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 27 फरवरी। चीनी शॉर्ट-वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म-टिकटॉक को कड़ी टक्कर देने के लिए फेसबुक ने इस बार एक नए ऐप को लॉन्च कर दिया है, जिसकी मदद से रैप्स को क्रिएट और शेयर किया जा सकेगा। बीएआरएस (बार्स) के नाम से यह ऐप अमेरिका में एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इससे यूजर्स रैप को आसानी से बनाकर शेयर कर सकेंगे। बार्स की मदद से तमाम उपकरणों और प्रोडक्शन पर भारी निवेश किए बिना ही रैपर्स अपने कंटेंट पर फोकस कर इसके साथ एक्सपेरिमेंट कर सकेंगे। फेसबुक ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, ऑडियो प्रोडक्शन टूल्स काफी जटिल और महंगे होते हैं और इन्हें इस्तेमाल करना भी आसान नहीं होता है। बार्स के साथ आप पेशेवर रूप से तैयार हमारे किसी बीट या धुन का चयन कर सकेंगे, लिरिक्स लिख सकेंगे और खुद-ब-खुद इसे रिकॉर्ड कर सकेंगे।
कंपनी ने आगे कहा, किसी गीत के बोल को लिखने के दौरान इसका प्रवाह सही से बरकरार रहे, इसके लिए बार्स द्वारा आपको स्वत: राइम्स सुझाए जाएंगे। आप चाहे तो चैलेंज मोड में जाकर शब्दों की पंक्तियों में खुद से भी किसी शब्द का सुझाव दे सकते हें। बार्स में कई तरह के ऑडियो होंगे, जिनमें से किसी एक को चुना जा सकता है। इसमें अपनी रचना को एक अगले स्तर पर ले जाने के लिए विजुअल फिल्टर्स का भी सहारा लिया जा सकता है।फेसबुक के आतंरिक आर एंड डी समूह में न्यू प्रोडक्ट एक्सपेरिमेंटेशन (एनपीई) टीम का हाथ इस नए एक्सपेरिमेंटल ऐप के पीछे है। संगीत के क्षेत्र में बार्स एनपीई टीम का दूसरा लॉन्च है। इससे पहले इनके द्वारा पिछले साल म्यूजिक वीडियो ऐप कोलैब को लॉन्च किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टाटा सूमो से 16 पेटी अवैध शराब के साथ दो व्यक्ति भतरौजखान पुलिस की गिरफ्त में
Next: गैस सिलेंडर फटने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.