
देहरादून(आरएनएस)। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन, ग्रेड वेतन,गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेटपरिसर में धरना प्रदर्शन किया।शुक्रवार को उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना स्थल पर प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, प्रांतीय महामंत्री राकेश रावत ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे लंबे समय से लंबित हैं। सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया लेकिन मांगें पूरी नहीं हो सकी है। कहा कि इससे कर्मचारियों में आक्रोश है।कहा कि कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन 2800 (लेवल-5) व उप निदेशक (प्रशासन) ग्रेड वेतन 6600 का पद सृजित किया जाए।कहा कि गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर की जाए। कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के अध्यक्ष आशीष जोशी ने पुरानी पेंशन बहाल करने, संकरण काल समाप्त करने की मांग की। कहा कि स्थानांतरण अधिनियम की विसंगतियां दूर की जाए। कहा कि फोरगो नियमावली का कर्मचारी एक सुर में विरोध कर रहे हैं। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मुकेश ध्यानी एवं संचालन जनपद सचिव सुभाष रतूड़ी ने किया। कार्यक्रम में संजय भास्कर, विक्रम रावत, केदार फर्स्वाण, सोहन रावत, अशोक राज उनियाल , एकानन्द नौटियाल, सुखबीर रावत, साक्षी सैनी आदि ने संबोधित किया।प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने बताया कि एडीएम स्मृता परमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर किशन रानी, राजेन्द्र पंवार, संजीव कुमार पाल, संजय भास्कर, आलोक उनियाल, तिलोक रावत, सुमन देवी, हरिनंदन जोशी, अरुण राणा, साबर रौथाण, पवन कुमार, विकास शर्मा, सुनील ढौंडियाल, सुमित नेगी, रामगोपाल जगूड़ी, स्वाति आनंद, भावना, शिवांशी, शिवानी आदि मौजूद थे।

