
रानीखेत। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रानीखेत क्षेत्र के नगर पालिका सभासदों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत की गरिमामयी उपस्थिति में जिला नोडल अधिकारी एनटीईपी डॉ. दीपक शर्मा ने दिया।
प्रशिक्षण के दौरान टीबी के लक्षणों, जांच और उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सभासदों से आमजन को जागरूक करने और दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहने पर निकटतम चिकित्सालय में जांच कराने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई, ताकि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाया जा सके।
वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक गोविंद बिष्ट ने टीबी कार्यक्रम की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने सभी सभासदों से टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग करने और लोगों को जागरूक करने की अपील की।

