Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून मेडिकल कॉलेज को दी जाएगी सब्जी मण्डी की भूमि
  • देहरादून

दून मेडिकल कॉलेज को दी जाएगी सब्जी मण्डी की भूमि

RNS INDIA NEWS 26/02/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज हेतु चिकित्सालय एवं सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय के लिए बहुद्देशीय भवन निर्माण एवं भविष्य में कॉलेज के विस्तारीकरण को देखते हुए निरंजपुर सब्जी मण्डी की लगभग 17.96 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तान्तरित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक में चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निरंजनपुर मण्डी स्थित मण्डी परिषद् की भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तान्तरित करने और निरंजपुर मण्डी को शिमला बाईपास रोड साइड स्थानान्तरित करने के लिए एमडीडीए के उपाध्यक्ष, जिलाधिकारी देहरादून, प्रधानाचार्य दून मेडिकल कॉलेज और निदेशक मण्डी आदि की एक समिति गठित करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिमला बाईपास रोड़ पर मण्डी के लिए जमीन सर्च करने तथा उसके अधिग्रहण के सम्बन्ध में सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। साथ ही भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए बजट इत्यादि का भी आंकलन करने के निर्देश दिये। उन्होंने निरंजनपुर मण्डी किस तरह स्थानान्तरित होगी तथा सर्किल रेट इत्यादि क्या रहेगा इन सभी पहलुओं का गहनता से अध्यनन करते हुए कार्यवाही करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सचिव हरबंस सिंह चुग, प्रभारी सचिव चिकित्सा पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी सहित मण्डी समिति, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनुमान मंदिर परिसर में मिला वकील का शव
Next: फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.