
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में विद्यालय के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर छात्रवृत्ति के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित की।
विद्यालय से कक्षा 9 के दिव्या अधिकारी, हर्षित बिष्ट, दिव्यांशु कुमार, चंद्रेश टम्टा, चंदन पांडे, रक्षित तिवारी, हिमांशु आर्या, अभय कुमार, गौरव लटवाल, आयुष सतवाल और विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं कक्षा 6 के करन आर्या और गुंजन चिलवाल ने भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस उपलब्धि पर पीटीए अध्यक्ष मदन सिंह नागरकोटी, एसएमसी अध्यक्ष आशा डालाकोटी आदि अभिभावकों ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों डा. प्रेरणा गुरुरानी, डा. गोविंद सिंह रावत, दीपक पांडे, आशुतोष साह, मदन भंडारी, डा. ललित जलाल, डा. राजेंद्र रावत, नंदा बल्लभ पांडे, तरुण जैड़ा, रंजना जोशी, श्रेया जोशी, मीना वर्मा, यास्मीन और सुनीता चौधरी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।


