Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 1 मार्च से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में होगी पूर्व की भांति पढ़ाई
  • उत्तराखंड

1 मार्च से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में होगी पूर्व की भांति पढ़ाई

RNS INDIA NEWS 24/02/2021
IMG-20210224-WA0035

देहरादून। कोरोना के चलते पिछले करीब सालभर से प्रदेश में बंद पड़े उच्च शिक्षण संस्थानों में महज पांच दिनों बाद चहल-पहल लौट आएगी। सरकार ने आगामी एक मार्च से सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सभी सेमेस्टर को पहले की भांति संचालित करने का आदेश जारी किया है। अलबत्ता सभी शिक्षण संस्थाओं को कोरोना से सुरक्षा से संबंधित मानकों का पालन करना होगा। इससे पहले सरकार ने बीती 11 दिसंबर को आदेश जारी कर आफलाइन मोड में आंशिक रूप से पठन-पाठन सुचारू करने का आदेश जारी किया था। साथ ही 15 दिसंबर को पठन-पाठन शुरू करने के संबंध में गाइड लाइन जारी की गई थीं। उक्त आदेश में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर पहले और अंतिम सेमेस्टर में अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने वाले थ्योरी और प्रेक्टिकल विषयों की आफलाइन कक्षाएं संचालित करने को अनुमति दी गई थी। शेष कक्षाओं में अभी तक आनलाइन कक्षाएं संचालित हो रहीं थीं। प्रदेश सरकार छठी से 12वीं तक स्कूलों में आफलाइन पढ़ाई प्रारंभ कर चुकी है। ऐसे में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी आफलाइन पढ़ाई सुचारू करने पर जोर दिया जा रहा था। इस संबंध में बुधवार को उच्च शिक्षा प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, उच्च शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में बीती 11 दिसंबर को जारी शासनादेश में आंशिक संशोधन किया गया है। सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षण संस्थाओं में एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की आफलाइन पढ़ाई का रास्ता साफ हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आत्मसमर्पित महिला नक्सली ने की आत्महत्या
Next: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पूर्व विधायक का धरना कल

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.