Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जल विद्युत निगम और कार्यदायी संस्था एलएंडटी को परियोजना का निर्माण वर्ष 2031 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे कई राज्यों को लाभ मिलेगा। उन्होंने एमडी यूजेवीएनएल को निर्धारित समय से पहले परियोजना पूर्ण करने के लिए अगले दो-तीन दिनों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मैनपावर और मशीनरी बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के समयबद्ध निर्माण के लिए चार्ट तैयार कर उसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। परियोजना से जुड़े विशेषज्ञों की ओर से सभी आवश्यक तकनीकी परीक्षण अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था एलएंडटी और उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर रहकर परियोजना की दैनिक, पाक्षिक और मासिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रीय जल आयोग द्वारा अपेक्षित सभी तकनीकी परीक्षण शीघ्र पूरे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने अधिग्रहीत भूमि के मुआवजा वितरण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने तथा प्रभावित लोगों से लगातार संवाद स्थापित कर उनके मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि जल विद्युत निगम ने परियोजना के निर्माण को दिसंबर 2034 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। अब मुख्य सचिव ने इसे वर्ष 2031 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, एमडी उत्तराखंड जल विद्युत निगम एके सिंह, एलएंडटी के महाप्रबंधक प्रभु कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Next: फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.