Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • होम स्टे में विवाहिता मृत, युवक भी मिला बेसुध
  • देहरादून

होम स्टे में विवाहिता मृत, युवक भी मिला बेसुध

RNS INDIA NEWS 16/07/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। मियांवाला स्थित एक होम स्टे में सोमवार को 40 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली, जबकि उसके साथ मौजूद एक युवक बेसुध अवस्था में मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृतका के पति ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी का प्रेमेंद्र नेगी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इसी संबंध को लेकर तीन दिन पहले प्रेमेंद्र की पत्नी उनके घर पहुंची थी और हंगामा किया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रेमेंद्र ने सुनियोजित साजिश के तहत 13 जुलाई को उसकी पत्नी को मियांवाला स्थित एक होम स्टे में बुलाया, जहां उसे जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमेंद्र नेगी के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमेंद्र नेगी ने ही विवाहिता को जहर दिए जाने की सूचना दी थी। आरोपी भी विवाहित है और दोनों के बच्चे हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। प्रथम दृष्टया विवाहिता को जहरीला पदार्थ दिए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने स्वयं भी जहर खाया या कोई अन्य पदार्थ सेवन किया, इसका खुलासा चिकित्सकीय रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक अनियंत्रित होकर लेहमन पुल से नीचे गिरी, युवक की मौत
Next: गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.