Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026
rns featured image new

काशीपुर। बाजपुर के मुड़िया पिस्तौर क्षेत्र में नशे के आदी एक युवक ने नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर कृपाण से हमला कर दिया। हमले में केंद्र के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कृपाण के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मुड़िया पिस्तौर निवासी राजेंद्र सिंह संधू अपने 40 वर्षीय बेटे यशदीप सिंह संधू की नशे की लत से परेशान थे। बेटे का उपचार कराने के लिए उन्होंने दिल्ली स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क किया था। बुधवार देर रात केंद्र के कर्मचारी सरबजीत सिंह अपने साथियों मोहम्मद दानिश, नरेश कुमार और किशन के साथ यशदीप को लेने उसके घर पहुंचे। टीम उसे समझाकर वाहन में बैठाने का प्रयास कर रही थी, तभी यशदीप अचानक हिंसक हो गया और कृपाण से हमला कर दिया।

हमले में सरबजीत सिंह के पेट में गंभीर चोट लगी और हाथ की मुख्य नस कट गई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्हें संयुक्त चिकित्सालय बाजपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। करीब एक घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद उसने दरवाजा खोला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कृपाण भी बरामद की गई।

गुरुवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मामले की जांच जारी है।

प्रभारी सीओ बाजपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा मामला: आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी, कोर्ट में किया आवेदन
Next: दो दोषियों को दो-दो वर्ष का कठोर कारावास

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.