Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। इंटरनेशनल सोसाइ‌टी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) श्री श्री राधा बांके बिहारी मंदिर मोथरोवाला द्वारा शनिवार 18 जुलाई को दून में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी की भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी।प्रेस क्लब में बुधवार को हुई प्रेसवार्ता में इस्कॉन देहरादून मंदिर के अध्यक्ष करुणा माधव दास ने बताया कि रथ यात्रा भव्य एवं ऐतिहासिक होगी, क्योंकि वृंदावन से लगभग 50 संत एवं साधु अनेक संन्यासी तथा विदेशी भक्त्तगण इस दिव्य आयोजन में अपनी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में भक्ति धीरा दामोदर स्वामी की उपस्थिति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। आईआईटी मंडी के निदेशक डॉ. लक्ष्मीधर बेहरा(लीला पुरुषोत्तम दास) भी अपना संदेश देंगे। रथ यात्रा का शुभारंभ ओएनजीसी कम्युनिटी हॉल राजेंद्र नगर से होगा। इसके पश्चात यात्रा किशन नगर, चकराता रोड, घंटाघर, एसले हॉल एवं सचिवालय के सामने से होते हुए भगवान श्री वेंकटेश्वर कल्याण मंडपम् में सम्पन्न होगी। यात्रा मार्ग में भगवान के पावन रथ के साथ हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था रहेगी। रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ को 1008 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को घेरा पहरा, पाहंडी विजय, कीर्तन, आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भगवान के दिव्य दर्शन हो सकेंगे। इस साल दो अन्य संस्थाएं भी दून में जगन्नाथ रथयात्रा निकालने जा रही हैं। अन्य दो रथयात्रा गुरुवार को चकराता रोड दीप लोक कॉलोनी और हाथीबड़कला लीची बाग से निकाली जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.