Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने मतदाताओं से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में सत्यापित करने की अपील की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का प्रारूप जनपद के सभी मतदान केंद्रों, उपजिलाधिकारी कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रकाशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन नागरिकों ने 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे प्रारूप-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में किसी मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाने के लिए प्रारूप-7 तथा नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन एवं खोया हुआ मतदाता पहचान पत्र निःशुल्क प्राप्त करने के लिए प्रारूप-8 का उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रारूप-6, 7 और 8 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निस्तारण 11 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा। किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत या सुझाव के लिए मतदाता निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 15 जुलाई
Next: ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.