Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 14/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-14 at 16.11.22_11zon

अल्मोड़ा। कुमाऊं सहकारी संघ लिमिटेड की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाई बांटकर खुशी जताई गई। चुनाव परिणाम के अनुसार बबिता मेहरा संघ की अध्यक्ष तथा मीनाक्षी पांडे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इसके अलावा गोपाल सिंह, रविन्द्र खोलिया, आनंद सिंह, पप्पू मेहरा, चंदन सिंह, सुरेन्द्र सिंह भोजक और हयात सिंह विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने आपसी सहमति से प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक नामांकन प्रस्तुत किया। किसी भी पद पर मुकाबला नहीं होने से मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। प्रतिनिधियों ने इसे सहकारिता की मजबूत परंपरा, संगठनात्मक एकजुटता और आपसी विश्वास का प्रतीक बताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबिता मेहरा ने सभी प्रतिनिधियों और सहकारी समितियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पारदर्शिता और समर्पण के साथ दायित्व निभाएंगी। उन्होंने सहकारी संस्थाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, किसानों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने तथा सदस्य समितियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, रानीखेत जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, भाजपा बागेश्वर के जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, आनंद कनवाल, ह्रदेश मेहरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Next: विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.