Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन
  • चम्पावत

लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2026
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)। लोहाघाट उप जिला अस्पताल से एक साथ आठ डॉक्टरों का तबादला किए जाने से लोग भड़क उठे। विरोध में लोहाघाट संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने तबादला रुकने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कही। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में में मंगलवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले चार चिकित्सकों के तबादले के आदेश आए। अब चार और डॉक्टरों के तबादले के आदेश आए हैं। कहा कि वर्तमान में अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारु चल रही थी। लेकिन चिकित्सकों के जाने के बाद अस्पताल फिर से रेफर सेंटर बन जाएगा।उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है उनकी धरना जारी रहेगा। यहां राजकिशोर साह, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, गोपाल कनौजिया, दीपक साह, राजेन्द्र फर्त्याल आदि रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. महेश ढेक ने भी धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया। इधर चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि गायनी डॉ. मोनिका गिरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञान प्रकाश, चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. रविन्द्र बोहरा, निश्चेतक डॉ. चित्रलेखा बोहरा, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. सोनाली मंडल के तबादले के आदेश आ गए हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. कृतिका सती और डॉ. देवांशी आर्या को कार्य मुक्त कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Next: स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को बीस साल कठोर कैद की सजा

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.