Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। देहरादून से लांघा रोड तक संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा रविवार को अचानक बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से बस स्टॉप पर पहुंचे यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन बसें नहीं आने पर उन्हें निजी वाहनों, ऑटो और विक्रम से सफर करना पड़ा। इससे यात्रियों का समय भी बर्बाद हुआ और अतिरिक्त किराया भी देना पड़ा। रविवार सुबह रोजाना की तरह बड़ी संख्या में बस स्टॉप पर पहुंचे थे। काफी देर तक बसों का इंतजार करने के बावजूद जब कोई इलेक्ट्रिक बस नहीं पहुंची तो यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।कई लोगों को जरूरी काम के लिए देहरादून जाना था, लेकिन बस सेवा बंद होने के कारण उन्हें निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय निवासी अमित नेगी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने के बाद लोगों को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिला था। बिना किसी पूर्व सूचना के बस सेवा बंद होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। राजेंद्र कुमार ने कहा कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहसपुर क्षेत्र के दौरे पर आए थे, लेकिन अगले ही दिन इलेक्ट्रिक बस सेवा बंद हो जाना समझ से परे है। बस सेवा का बाधित होना आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। यात्रियों में सुनीता देवी, प्रीति सेमवाल, वंशिका देवी, किरण रावत, सुमित, अनुज गुप्ता, पंकज महावर समेत अन्य लोगों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा बंद होने से सबसे अधिक परेशानी छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजाना देहरादून आने-जाने वाले कर्मचारियों को होगी। यात्रियों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इलेक्ट्रिक बस सेवा को तत्काल संचालित किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
Next: राशिफल 13 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.