Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धौलछीना में गहरी खाई में गिरा सीमेंट-ईंटों से लदा ट्रक, चालक की बाल-बाल बची जान
  • अल्मोड़ा

धौलछीना में गहरी खाई में गिरा सीमेंट-ईंटों से लदा ट्रक, चालक की बाल-बाल बची जान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-12 at 09.54.58_11zon

अल्मोड़ा। धौलछीना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर ईंट और सीमेंट लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर धौलछीना के समीप कलोंन गांव के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में केवल चालक सवार था, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूके-04 सीसी-1386 निर्माण सामग्री लेकर हल्द्वानी से बेरीनाग जा रहा था। देर रात कलोंन गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही धौलछीना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने ट्रक में फंसे चालक गणेश राम, निवासी डीडीहाट, को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक को छुट्टी दे दी। जांच में चालक को केवल मामूली चोटें आईं और उसकी हालत सामान्य बताई गई।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक का सुरक्षित बच जाना राहत की बात रही। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। गहरी खाई में गिरे ट्रक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों ने समय पर राहत एवं बचाव कार्य कर चालक की जान बचाने पर धौलछीना पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 जुलाई
Next: मां नंदा देवी मेले की तैयारियां शुरू, प्रतिमा निर्माण के लिए चुने गए केले के वृक्ष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोकसंस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 16.42.09_11zon
  • अल्मोड़ा

धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 17.10.45_11zon
  • अल्मोड़ा

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
  • उत्तराखंडी संस्कार गीत प्रतियोगिता में लोकसंस्कृति की गूंज, माया जोशी-हेमा पांडे की टीम रही प्रथम
  • धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग
  • हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.