Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 10/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.02.43_11zon

जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

अल्मोड़ा। सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के अनुरूप संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड द्वाराहाट के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोलूछाना के प्रांगण में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। आधार सेवा केंद्र पर लोगों ने आधार नामांकन, संशोधन एवं अन्य आधार संबंधी कार्य कराए। वहीं श्रम विभाग द्वारा मौके पर ही श्रम कार्ड बनाए गए तथा विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनोपयोगी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। डेयरी विकास विभाग ने छह पशुपालकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट प्रदान की। मत्स्य विभाग द्वारा दो लाभार्थियों को मत्स्य तालाब निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि के स्वीकृति चेक वितरित किए गए।

शिविर में लगाए गए विभागीय स्टालों से लगभग 1150 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा लाभार्थियों ने भी योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं अपने अनुभव साझा किए।

बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे उपाध्यक्ष बागवानी विकास परिषद देवेंद्र सिंह ढेला ने कहा कि अब लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए सरकार उनके द्वारा पर पहुंच रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सबका साथ और सबका विकास के मंत्र के साथ सरकार लोगों तक पहुंचकर उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगने वाले बहुउद्देशीय शिविर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके घर के निकट ही सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर केवल औपचारिकता तक सीमित न रहें, बल्कि इनका वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस शिविर में 96 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें से अधिकतर का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा अवशेष शिकायतों को सक्षम स्तर पर प्रेषित किया गया।

इस दौरान उत्तराखंड पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल सिंह साही, उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज, परियोजना निदेशक डीआरडीए के एन तिवारी, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्बे सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 जुलाई
Next: जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 15.31.45 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.