Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-10 at 15.31.45 (1)_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की अल्मोड़ा शाखा से जाली दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये का ऋण लेने के मामले में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने नामजद आरोपी को चम्पावत जिले के लोहाघाट से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली अल्मोड़ा में 4 नवंबर 2025 को उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, शाखा अल्मोड़ा के प्रबंधक समीर भटनाकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के अनुसार हिमांशु कुमार ने बैंक में जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर 19 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराई तथा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फर्जी तरीके से ऋण प्राप्त किया। इस संबंध में एफआईआर संख्या 94/2025 धारा 318(4) एवं 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर प्रभारी कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी और तलाश के बाद वांछित हिमांशु कुमार को लोहाघाट, जनपद चम्पावत से गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 336(3), 338 एवं 340(2) बीएनएस की भी वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 31 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र जसराम निवासी दरकोट, पोस्ट रॉथी, थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता प्रथम वृत्त, कार्यालय में वरिष्ठ सहायक (क्लर्क) के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी बेस प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सुन्दर लाल बाराकोटी तथा कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Next: खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.58.06_11zon
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-10 at 16.02.43_11zon
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.