Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर में कार्यालयी और विकास कार्यों में एक कथित बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए दो सभासदों ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। सभासद विनोद कश्यप और मोहन रौठोर ने आरोप लगाया कि एक ऐसे व्यक्ति द्वारा जिसे पालिका में कोई वैधानिक या प्रशासनिक अधिकार प्राप्त नहीं है, कार्यालय की पत्रावलियों का निरीक्षण करने, अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ ही विकास कार्यों में हस्तक्षेप किया जा रहा है। आरोप लगाया कि पालिका अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उक्त व्यक्ति अपने साथियों के साथ कार्यालय में बैठता है, जिससे कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में संबंधित वार्ड के निर्वाचित सभासदों को विश्वास में लिए बिना निर्माण स्थलों पर पहुंचकर दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। दोनों सभासदों ने आरोप लगाया कि जब इस संबंध में पालिका कर्मचारियों से जानकारी मांगी जाती है तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते और यह बताने से बचते हैं कि उक्त व्यक्ति किसके निर्देश पर और किस अधिकार से पालिका के कार्यों में हस्तक्षेप कर रहा है। शिकायत में अधिशासी अधिकारी से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उधर, नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि पालिका के शासकीय कार्यों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप निराधार है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Next: एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
holiday avkash chhutti
  • देहरादून

भारी बारिश के अलर्ट पर देहरादून में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.