
देहरादून(आरएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर राजीव गांधी स्टडी सर्किल दिल्ली और राजीव गांधी फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय केस स्टडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में कुल ₹1.51 लाख के 25 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। मंगलवार को ईसी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजीव गांधी स्टडी सर्किल की उत्तराखंड स्टूडेंट सेक्रेटरी सुप्रिया धस्माना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत के नेतृत्व में तथा राजीव गांधी फाउंडेशन के सहयोग से एक भव्य राष्ट्रीय केस स्टडी प्रतियोगिता राइस एंड एक्ट का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम हरा भरा स्वराज: उठो और कार्य करो – स्थानीय आवाज, सामूहिक कार्य, टिकाऊ भविष्य रखी गई है। देशभर के स्नातक , स्नातकोत्तर और पीएचडी शोधार्थी इस प्रतियोगिता में निःशुल्क भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों के पास दो विकल्प हैं।इसमें पहला समुदाय की सहभागिता से हल की गई किसी पर्यावरणीय समस्या पर केस स्टडी प्रस्तुत करना और दूसरे विकल्प में अनसुलझी पर्यावरणीय चुनौतियों पर समुदाय-आधारित पहलों या सरकारी नीतियों के समन्वय से समाधान प्रस्तुत करता शोध-पत्र तैयार करना है।
पुरस्कार विवरण:
प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय ₹30,000 और तृतीय पुरस्कार ₹20,000 है। इसके अलावा ₹5,000 के 7 सांत्वना पुरस्कार और ₹1,000 के 15 सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता पुरस्कार शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ 20 शोध-पत्रों को 20 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। चयनित पेपरों को प्रकाशित भी किया जाएगा। शोध-पत्र जमा करने के लिए वह 5000 शब्दों का वर्ड डॉक्यूमेंट (एपीए 7 शैली) होना चाहिए।इसमें प्लेजियरीज्ज 12% से कम और एआई का उपयोग 30% से कम अनिवार्य है。
—
सार (एबस्ट्रेक्ट) जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अगस्त
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
सार (एबस्ट्रेक्ट) जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अगस्त है और पूर्ण शोध-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए प्रतिभागी सुप्रिया धस्माना ईमेल: rajivgandhistudycircledelhi@gmail.com) से संपर्क कर सकते हैं।
