Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन
  • टिहरी

बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक मुख्यालय फकोट में प्रदर्शन किया। बाद में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपकर बीडीओ का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायत प्रतिनिधि ब्लॉक मुख्यालय फकोट पहुंचे। खंड विकास अधिकारी के तत्काल स्थानांतरण की एक सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी विकास कार्यों में रोड़ा अटका रही हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं करतीं, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों ने पूर्व में डीएम में ज्ञापन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इससे आक्रोशित जनप्रतिनिधियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। बाद में जनप्रतिनिधियों ने नरेंद्रनगर स्थित मंत्री सुबोध उनियाल के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बताया मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम व ग्राम पंचायत सचिव से दूरभाष पर वार्ता कर खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनय रणकोटी, जिला पंचायत सदस्य हुकुम सिंह भंडारी, मंजू रमोला, राकेश राणाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सिद्धार्थ राणा, भगवान सिंह, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Next: परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ 16 दिनों का क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दूषित जलापूर्ति से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण बंद, डीएम ने बैठाई जांच

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.