Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • युवाओं के विकास और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस, दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने की योजनाओं की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

युवाओं के विकास और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस, दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने की योजनाओं की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 07/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-07 at 14.40.51

अल्मोड़ा। उत्तराखंड युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) कुंदन लटवाल ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और विभागों के समक्ष आ रही चुनौतियों की जानकारी ली।

बैठक को संबोधित करते हुए कुंदन लटवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास, उनकी प्रतिभा को उचित मंच दिलाने तथा रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है और अधिकारियों को भी इसी भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए विभागीय चुनौतियों और आवश्यकताओं से अवगत कराया। कुंदन लटवाल ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण एन. तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी डी.एन. कांडपाल सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 जुलाई
Next: रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर
  • संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक
  • वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • भिकियासैंण में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 122 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.