Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

फरीदकोट (आरएनएस)। पंजाब के फरीदकोट जिले में 26 वर्षीय युवक की कथित तौर पर घर बुलाकर बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर एक महिला, उसके पति, पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान धारा सिंह कॉलोनी निवासी अर्शदीप सिंह (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव हसनभट्टी का रहने वाला था। अर्शदीप शादीशुदा था।
मृतक के पिता हरनेक सिंह, जो पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में चंडीगढ़ में तैनात हैं, ने आरोप लगाया कि गांव पिपली की रहने वाली विवाहित महिला हरप्रीत कौर ने अर्शदीप को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। उनका आरोप है कि वहां महिला ने अपने पति, पिता और भाई के साथ मिलकर पहले अर्शदीप के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए, फिर तेजधार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप
हरनेक सिंह के अनुसार, अर्शदीप ने कुछ समय पहले उन्हें बताया था कि हरप्रीत कौर उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव बना रही थी। इस पर उन्होंने बेटे से कहा था कि जरूरत पड़ने पर पंचायत के साथ महिला के मायके जाकर बात करेंगे।
उन्होंने बताया कि रविवार को अर्शदीप घर से लापता हो गया। काफी तलाश के बाद संदेह होने पर वे गांव पिपली पहुंचे, जहां हरप्रीत कौर के घर से अर्शदीप का शव बरामद हुआ।

हाथ-पैर बंधे मिले, हत्या का आरोप
परिजनों का कहना है कि शव मिलने के समय अर्शदीप के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे तथा उसके शरीर पर तेजधार हथियार से किए गए हमले के निशान थे। हरनेक सिंह ने हरप्रीत कौर, उसके पति सिमरजीत सिंह, पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह और भाई सतनाम सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को घर बुलाया गया था, जहां उसकी हत्या की गई। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी
Next: उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.