Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के एनसीसी कैडेटों को अपने कैंप कार्यालय में आमंत्रित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक जलपान कराया और जीवन में अनुशासन, समर्पण तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने मंत्री गणेश जोशी को उत्कृष्ट गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया था। कैडेटों के अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें अपने कैंप कार्यालय में आमंत्रित किया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना में शामिल होकर देशसेवा का संकल्प लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यदि एनसीसी कैडेट प्रतियोगी परीक्षाओं अथवा सेना भर्ती की तैयारी के लिए कोचिंग लेना चाहते हैं, तो उन्हें उपनल के माध्यम से भी यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने डीजी एनसीसी से भी दूरभाष पर वार्ता कर एनसीसी के सी-सर्टिफिकेट से संबंधित आवश्यक कार्यवाही को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है, ताकि कैडेटों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए विद्यालय को घास काटने की मशीन (ग्रास कटर) भी प्रदान किया।
इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, संध्या थापा, एनसीसी अधिकारी अनुज चौधरी, स्पेशल एजुकेटर दीक्षा सबरवाल, भावना सबरवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत
Next: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.