Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • खनन से मकानों पर खतरा, सुरक्षित पुनर्वास की मांग
  • बागेश्वर

खनन से मकानों पर खतरा, सुरक्षित पुनर्वास की मांग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। भैरूचौबट्टा के ग्रामीणों ने खड़िया खनन पट्टाधारक पर अनुबंध का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन शुरू होने से पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर मकान बनाकर बसाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब इस वादे से मुकर रहे हैं। खनन और लगातार हो रही बारिश के चलते उनके मकान खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग की है। मंगल कुमार और दया प्रकाश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव में खड़िया खनन होने से उनके मकानों के आसपास की जमीन असुरक्षित हो गई है। खनन शुरू होने से पहले पट्टाधारक ने प्रभावित परिवारों को नए मकान बनाकर सुरक्षित स्थान पर बसाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब वह अपने वादे से पीछे हट रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी अधिकांश भूमि खनन की जद में आ चुकी है और लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मकानों पर खतरा और बढ़ गया है।उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराकर पट्टाधारक को प्रभावित परिवारों का सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास कराने के निर्देश देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र प्रसाद, जगदीश कुमार, अक्षय कुमार, अनिल कुमार, सूरज कुमार, जगदीश प्रसाद, रेनुका देवी, हेमा देवी और गीता देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने नन्द किशोर
Next: ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, तीन संदिग्धों का पुलिस एक्ट में चालान

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.