Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत विस्थापित हुए तीर्थपुरोहित परिवारों का पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहित समाज देवप्रयाग ने आक्रोश जताया। श्री बदरीनाथ मास्टर प्लान संघर्ष समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि वर्ष 2021 और 2022 में मास्टर प्लान के पहले और दूसरे चरण के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में उनके पुश्तैनी आवासों को जमींदोज कर दिया गया था। तब से प्रभावितों को अस्थायी रूप से धर्मशालाओं में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद रैवानी ने बताया कि प्रशासन की ओर से बमुश्किल तीस फीसदी परिवारों को ही आवास मुहैया कराए गए हैं जबकि अधिकांश विस्थापित आज भी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। तीर्थपुरोहितों ने उनके नए आवास तप्तकुंड के समीप ही बनाने की मांग की क्योंकि उनके यजमानों के सभी अनुष्ठान इसी पवित्र स्थल पर होते हैं। उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले कार्पेट एरिया के अनुसार आवासों की नाप-जोख की गई थी लेकिन अब उसमें दस फीसदी की कटौती कर आवास आवंटित किए जा रहे हैं जो उनके साथ धोखा है। समिति ने कहा कि अलकनंदा तट से लगी भूमि का भू-गर्भीय सर्वेक्षण करवाकर वहां भी आवास निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएं। बैठक में वर्तमान में बने तीस फीसदी आवासों में रसोई घर बनाने, सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाने और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई। बैठक में उपाध्यक्ष दिवाकर बाबुलकर, सचिव संजय कोटियाल, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र शास्त्री, संगठन मंत्री अशोक टोडरिया, देसिक पंडित, आशुतोष अलखनिया, सुधीर रैवानी, मौलिक जोशी और हीरालाल डंगवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.