Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। नैनीडांडा विकासखंड के सल्ड महादेव क्षेत्र के बणासी गांव में आतंक का पर्याय बना गुलदार शुक्रवार रात को पिंजरे में कैद हो गया है। सूचना मिलते ही हरकत में आए वन विभाग के अधिकारियों ने कार्बेट और कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के चिकित्सकों की मदद से उसे ट्रैंकुलाइज कर रात को ही धुमाकोट रेंज कार्यालय पहुंचा दिया।गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण गुलदार को मारने की मांग कर रहे थे। वन अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। हमलावर गुलदार की पहचान होने तक गांव में पिंजरे, कैमरा ट्रैप व वन कर्मियों की टीम बनी रहेगी। वन विभाग पकड़े गए गुलदार का मेडिकल कराने और उसका सैंपल लेकर डब्लूआईआई देहरादून भेजने की तैयारी कर रहा है।बीती 27 जून की सुबह दिनदहाड़े गुलदार ने खेत में घास काटने गई बणासी गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा सुशीला देवी पत्नी स्व. अनूप सिंह को मार डाला था। तब से गांव में दहशत बनी थी। वन विभाग की ओर से यहां पर चार पिंजरे, 10 कैमरा ट्रेप, दो विभागीय शूटर व वन कर्मचारियों की टीम लगाई थी। घटना के बाद से गुलदार पिंजरे के पास नहीं फटक रहा था। शुक्रवार रात को करीब 10 बजे लोगों को घटनास्थल के पास लगे पिंजरे से कुत्ते के भौंकने की तेज आवाज सुनाई दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि लोगों के आक्रोश को देखते हुए रात को ही कार्बेट और केटीआर की टीम के सहयोग से गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर धुमाकोट रेंज ले जाया गया है। पकड़ा गया गुलदार नर और उसकी उम्र आठ से दस साल के बीच आंकी गई है। उसके सैंपल लेकर भारतीव वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई) देहरादून भेजे जाएंगे। जहां पूर्व में घटनास्थल के पास से लिए सैंपल से मिलान व जांच के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा। सतखोल के ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र, समाज सेवी अरविंद सिंह नेगी और विजय सिंह रावत ने बताया कि फिलहाल ग्रामीणों ने राहत महसूस की है लेकिन जब तक गुलदार के आतंक से पूरी तरह निजात नहीं मिल जाती, तब तक पिंजरे, कैमरा ट्रैप, शूटर व वन कर्मियों की टीम नहीं हटानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
Next: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पास होता था पैसों का बंटवारा, रिमांड में आरोपी ने किए कई खुलासे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.