Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
  • देहरादून

अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान

RNS INDIA NEWS 02/07/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दो दिन पहले बच्चे की मौत के लिए उप जिला चिकित्सालय पर लगाये गये आरोपों को सीएमएस डा. खजान सिंह ने निराधार बताया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. खजान सिंह चौहान ने कहा कि एक महिला द्वारा दो दिन पहले अस्पताल पर लापरवाही की आरोप लगाए गए थे जो निराधार निकले। उन्होंने उस परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कहा कि जो आरोप लगाये गये उस पर जांच कमेटी बिठाई गयी जिसमें अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम को रखा गया था। टीम ने जांच की उसमें कहीं भी ऐसा नहीं पाया गया कि बच्चे का उपचार नहीं किया गया। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखकर कहा कि अस्पताल का दरवाजा खुला था उससे पहले एक महिला भी आई व उसके बाद बच्चे को लेकर महिला आई। यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि दरवाजा बंद था। जहां तक उपचार का मामला है तो बच्चें को आपात कालीन चिकित्सक ने देखा व उसकी दवा के बारे में जानकारी ली। ओआरएस दिया व जिस प्राइवेट चिकित्सक को पहले दिखाया उनके द्वारा दी गयी दवाएं भी दिखाई। इसमें से चिकित्सक ने कुछ मेडिसिन हटायी व अन्य लिखी। इस घटनाक्रम में करीब एक घंटे का समय लगा। कहा कि बच्चे की मां से कहा गया कि वह आठ बजे तक यहीं रुकें व तब तक विशेषज्ञ चिकित्सक आएंगे। बाद में पता चला कि महिला बच्चे को लंढौर कम्युनिटी अस्पताल ले गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसमें चिकित्सक व स्टाफ की कोई गलती नजर नहीं आती। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डा. आलोक जैन, डा. संतोष नेगी, डा. बीना सिंह व प्रशात नैथानी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
Next: क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.