Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026
judge hammer

अल्मोड़ा(आरएनएस)। चरस तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकांत पाण्डेय की अदालत ने बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी महिपाल सिंह को दोषी करार देते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत तीन वर्ष छह माह के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 19 अक्तूबर 2020 की रात कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम कर्नाटकखोला क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गैस गोदाम मार्ग पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ने पर उसने अपना नाम महिपाल सिंह निवासी ग्राम उडियारी, पोस्ट लाठी, तहसील कपकोट, जिला बागेश्वर बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से एक पॉलीथीन में रखा 652 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पूरन सिंह कैड़ा, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर सिंह बिष्ट तथा विशेष लोक अभियोजक घनश्याम जोशी ने सशक्त पैरवी की। न्यायालय ने दस्तावेजी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए तीन वर्ष छह माह के कठोर कारावास तथा 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी
Next: डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.