Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। ग्राम दभौरा मुस्तकम स्थित काशीपुर बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के वेस्टेज गत्ता गोदाम में शनिवार तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज़ लाइन बिछाकर पानी की बौछारें कीं, जिससे आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत एवं बचाव अभियान में चालक दीपक राठौर, सोमवीर पवार तथा फायरमैन अर्जुन सिंह, राजेश जिनगोडी, राहुल शाह और महिला फायरमैन ज्योति ने अहम भूमिका निभाई। इसी क्रम में शुक्रवार शाम कलश मंडप के पास एक कैटरिंग दुकान के समीप झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग तेजी से कृष्ण कुमार वर्मा की कैटरिंग दुकान की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो यूनिट मौके पर पहुंचीं और मोटर फायर इंजन व मिनी हाई प्रेशर पंप की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को दुकान तक पहुंचने से पहले ही पूरी तरह बुझा लिया गया। अग्निशमन विभाग की तत्परता से दोनों घटनाओं में बड़ा नुकसान और संभावित जनहानि टल गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Next: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.