Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड स्थित ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरा का 24वां स्थापना दिवस शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही दो विद्यार्थियों को कमला नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक शांति बिष्ट और प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। विद्यालय के एमडी जवाहर सिंह बिष्ट ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। नर्सरी से हाईस्कूल तक के विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी लोकगीतों, नृत्यों और प्रेरक नाटकों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
राइंका भनोली के पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी मुन्नी बिष्ट ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। यह राशि सोनी बिष्ट, पंकज बिष्ट, तन्नू, भास्कर पांडे और पूजा को दी गई। कमला नेहरू पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिए चयनित विद्यार्थियों मीनाक्षी शर्मा और योगेश चौहान को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ शिक्षक चंद्रमणि पांडे, खड़क सिंह बिष्ट, ईश्वर टम्टा, गोपाल सिंह चौहान, रेनू पांडे, शीला बिष्ट, नीतू महरा, मधु बिष्ट, डॉ. रूचि, बबीता पांडे, बबीता, अमर राम, प्रेरणा और संतोषी पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा
Next: मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.