Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026
rns featured image new

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दस्तक देगा, जिससे तापमान में गिरावट आने और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून सबसे पहले बिहार के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। देवरिया और महाराजगंज सहित पूर्वांचल के जिलों में 28 जून से बारिश शुरू होने की संभावना है। इसके बाद करीब छह दिनों तक रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में मानसून अपने निर्धारित समय से लगभग आठ दिन की देरी से पहुंच रहा है।
आईएमडी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में प्रवेश के बाद तेजी से आगे बढ़ेगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 26 से 30 जून तक तथा पंजाब में 27 और 28 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं और वहां एक जुलाई के आसपास मानसून पहुंचने का अनुमान है।
उत्तराखंड में 27 जून से 1 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Next: कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.