Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। केतन प्रकरण में भीम आर्मी के प्रतापनगर पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में कड़ा रोष है। डोबरा-चांठी मोटर मार्ग पर चौंधार में एकत्रित लोगों ने कहा कि इस दुखद घटना को जातिवाद का रूप दे रही भीम आर्मी को देवल गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। प्रतापनगर ब्लॉक में आठ जून को देवल गांव निवासी केतन लाल की मौत होने पर चार लोगों को जेल भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। अनुसूचित जाति के युवक की मौत होने पर भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार से मिलने 22 जून को देवल पहुंचने का एलान किया था। प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों ने भीम आर्मी पर गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में विभिन्न वर्ग और समुदाय के लोग भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्वक रहते आ रहे हैं। घटना को जातीय रूप देकर क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित करने का प्रयास करना कतई उचित नहीं है। विरोध स्वरूप 22 जून को डोबरा-चांठी मोटर मार्ग पर चौंधार में एकत्रित क्षेत्र के लोगों ने कहा कि गांव क्षेत्र का माहौल खराब करने के लिए भीम आर्मी के सदस्यों को प्रतापनगर में नहीं घुसने दिया जाएगा। बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों ने एसडीएम मंजू राजपूत को दिए ज्ञापन में कहा कि कुछ संगठन क्षेत्र में आकर गांव समाज का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
एसडीएम ने कहा कि किसी प्रकार के तनाव से बचने के लिए भीम आर्मी को नरेंद्रनगर में रोक दिया गया है। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मनीषा पंवार, नगर पंचायत अध्यक्ष राेशन रांगड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, काेषाध्यक्ष अमन राणा, राजमाेहन रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुलायम सिंह रावत, अवंतिका भंडारी और प्रवीण सिह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू
Next: कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.