Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026
IMG-20260622-WA0004_11zon

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को भूतपूर्व राष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच गुरफुल सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि नैनीताल मैराथन और देहरादून हॉफ मैराथन की तर्ज पर अल्मोड़ा में भी इस प्रकार का आयोजन किया जाना चाहिए। गुरफुल सिंह ने बताया कि वह स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एनआईएस पटियाला तथा साई ईएसटी सेंटर कोलकाता में कोच के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स टीम को भी वर्षों तक प्रशिक्षण दिया है। वर्तमान में वह मैराथन और अल्ट्रा मैराथन प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत में हॉफ मैराथन आयोजन को लेकर सकारात्मक सुझाव मिले हैं। आयोजन की संभावित तिथियों और आयोजन समिति के गठन को लेकर जल्द ही स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिकों और खेल प्रेमियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। गुरफुल सिंह ने कहा कि हॉफ मैराथन जैसे आयोजनों से युवाओं और वरिष्ठ खिलाड़ियों में नया उत्साह पैदा होगा। साथ ही नई पीढ़ी में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी मदद मिलेगी। प्रेस वार्ता में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, हरीश कनवाल, मनोज कनवाल, आबिद अली खाल, दीपक वर्मा, प्रेम सिंह रावत, प्रशांत सिंह मेहरा सहित अन्य खेल प्रेमी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Next: रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

Related Post

mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.