Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के पुरटाड़ गांव से शिरगूल महाराज देवता ने रविवार को एक वर्ष के प्रवास बरवांश पूजन के बाद अगले पड़ाव खत शिलगां के ऐठान गांव के लिए प्रस्थान किया। बीते साल बैसाख माह में शिरगूल महाराज खत शिलगाव के छजाड गांव से बरवांश पूजन के लिए पुरटाड पधारे थे।पूरटाड गांव में ग्रामीणों ने देवता का बरवाश पूजन प्रवास सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया। गांव में शिरगूल महाराज के विराजमान होने से माहौल भक्तिमय बना रहा। देव बरवांश के दौरान गांव में दीवाली और बिस्सू मेला बड़े हर्षोल्लास व उत्साह से मनया गया था। रविवार को गांव से देवता की विदाई होते ही ग्रामीणो की आखें भी नम हो गई। साल भर तक देवता का पूजन करने वाले महिला, पुरुषों और देव कारिंदों ने देवता को भावभीनी और श्रद्धापूर्वक विदाई दी। उधर, खत शिलगांव के ऐठान गांव में शिरगूल देवता का नया मन्दिर बनाया गया 24 जून को नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। अगले दिन 25 जून को देवता एक साल के बरवांश पूजन के लिए मंदिर में विराजमान होंगे। रविवार को दोपहर 12 बजे पुरटाड़ के मंदिर से देव पालकी बाहर निकली। मंदिर परिसर में देव दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का जुटना शुरु हो गया था। ऐठान गांव से भी बड़ संख्या में ग्रामीण देवता की आगवानी के लिए पहुंचे हुए थे। श्रद्धालुओं ने देव पालकी के दर्शन कर और पालकी को कांधा लगाकर सुख समृद्धि की मन्नत मांगी। इस दौरान देवता के बजीर मेजर सिंह, रमेश चौहान, जयेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, भागी राम डोभाल, इंद्र राम डोभाल, जोत राम, जयलाल, दौलत राम, जीतराम, दिनेश, शुभम, जगत राम, अभिराम, ललित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक
Next: दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.