Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कीर्तिंनगर के दुगड्डा-चौकी मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। मौके पर पहुंचकर लोगों ने आक्रोश भी जताया। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग की। पूर्व प्रधान सुनय कुकशाल, अरुण नेगी, तनुज बडोनी, शिवम बंगवाल, महावीर रौथाण, अनिल बड़ोनी और कलम सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि डामरीकरण से पहले बिछाए गए पत्थर मानकों के अनुरूप नहीं हैं और सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान भी नहीं रखा जा रहा है। कंकरीट सड़क पर बिखर रही है और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। वहीं जिन हिस्सों पर डामरीकरण किया गया है वहां भी डामर की मोटाई और अन्य मानकों की गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। ग्रामीण आनंद ने बताया कि सड़क के निर्माण का मलबा उनके खेतों में डाला जा रहा है। वहीं इस संबंध में पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता शिवम रावत ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की टीम भी निरीक्षण के लिए भेजी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Next: नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.