Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फल एवं खाद्य प्रसंस्करण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
  • अल्मोड़ा

फल एवं खाद्य प्रसंस्करण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

RNS INDIA NEWS 20/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-19 at 18.12.24_11zon

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फल एवं खाद्य प्रसंस्करण द्वारा मूल्य संवर्धन विषय पर पांच दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का आयोजन 15 से 19 जून तक अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना–कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के अंतर्गत अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. मनोज कुमार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान की शोध गतिविधियों और विकसित कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई। तकनीकी सत्रों में जूस, स्क्वैश, जैम, जेली और टमाटर सॉस निर्माण की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में अचार निर्माण, सोया दूध और टोफू बनाने की विधियों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए। श्रीमती निधि सिंह ने इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया, जबकि उद्यान विभाग के अविनाश ने प्रतिभागियों को जैम और जेली निर्माण की उन्नत तकनीकों से अवगत कराया।

प्रतिभागियों को फल एवं सब्जियों के संरक्षण के लिए सुखाने की तकनीक, पैकेजिंग, लेबलिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन से संबंधित जानकारी भी दी गई। व्यावहारिक अनुभव के लिए उन्हें उद्यान विभाग के किसान प्रसंस्करण केंद्र तथा हवालबाग स्थित एकीकृत आजीविका परियोजना का भ्रमण कराया गया, जहां विभिन्न प्रसंस्करण यंत्रों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामगढ़ क्षेत्र के दाड़िमा गांव से 10 और हवालबाग के उड्यारी गांव से एक सहित कुल 11 अनुसूचित जाति वर्ग के कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. मनोज कुमार और डॉ. कुशाग्रा जोशी ने किया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा प्रशिक्षण के दौरान तैयार उत्पाद भी भेंट किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार
Next: जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.