Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अधिशासी अभियंता से अभद्रता पर भड़के कर्मचारी, विकास कार्य ठप करने की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

अधिशासी अभियंता से अभद्रता पर भड़के कर्मचारी, विकास कार्य ठप करने की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-20 at 15.44.08_11zon

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता के घेराव और कथित अभद्रता की घटना के विरोध में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ईई से अभद्रता मामले पर लोनिवि कर्मचारी, अधिकारी लामबंद हो गए हैं। कर्मचारियों ने मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर जनपद के विकास कार्य ठप करने की चेतावनी दी है।

प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में आयोजित आपात बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि गुरुवार को कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया और प्रचार पाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जा रही है, जिसका विभागीय कर्मचारी पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले तीन दिनों तक सभी अधिकारी और कर्मचारी बांह पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर जनपद के विकास कार्य भी प्रभावित किए जा सकते हैं।

बैठक में अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता, कुंदन गिरी गोस्वामी, भुवन चंद्र जोशी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा सहित विभाग के अधिकारी, अभियंता, कर्मचारी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 जून
Next: नीट परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों को किया ब्रीफ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.