Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। मंगलौर में नेशनल हाईवे के किनारे लंबे समय से खड़े बिजली के पोल जल्द हटाए जाएंगे। पोलों के कारण यातायात प्रभावित होने और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ऊर्जा निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, मंगलौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान सड़क किनारे लगे करीब 15 बिजली के पोल विभिन्न तकनीकी कारणों से नहीं हटाए जा सके थे। हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी ये पोल सड़क के किनारे हैं, जिससे यातायात संचालन में लगातार दिक्कतें आ रही थीं। जाम की स्थिति में समस्या और अधिक बढ़ जाती थी और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने कई बार इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए पोलों को हटाने की मांग की थी। शिकायतों के आधार पर अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने शुक्रवार को क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पोल वास्तव में यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और इन्हें हटाया जाना आवश्यक है。
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि संबंधित विद्युतलाइन का लोड हाईवे के समानांतर गुजर रही दूसरी हाईटेंशन लाइन पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोड शिफ्ट होने के बाद वर्तमान लाइन और उससे जुड़े पोलों को पूरी तरह हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोल हटने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, जाम की समस्या में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी। इसके बाद उन्होंने मंगलौर क्षेत्र में बन रही अन्य बिजली की लाइनों का भी जाकर मौके पर निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित कार्यादायी संस्था को कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के उपशामक चिकित्सा कार्य को ई-हॉस्पिस लंदन में मिली पहचान
Next: प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.