Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक पुष्कर सिंह के स्थानांतरण को लेकर कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन के बैनर तले पातालदेवी स्थित फैक्ट्री गेट पर कर्मचारियों ने दो घंटे का धरना और कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्थानांतरण आदेश के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शासन के प्रति नाराजगी जताई।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि अल्मोड़ा दुग्ध संघ को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि नए बोर्ड के दो वर्ष के कार्यकाल में चार प्रधान प्रबंधकों का स्थानांतरण किया जा चुका है। कर्मचारियों ने प्रबंध समिति के सदस्यों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।

कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने और वर्ष 2019 से लंबित छठे वेतनमान के महंगाई भत्ते का भुगतान न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि जब भी कर्मचारी महंगाई भत्ते की मांग करते हैं तो संस्था के घाटे का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है।

वक्ताओं ने शासन और विभागीय अधिकारियों के रवैये पर भी कड़ा विरोध दर्ज करते हुए चेतावनी दी कि यदि प्रधान प्रबंधक पुष्कर सिंह का स्थानांतरण आदेश तत्काल निरस्त नहीं किया गया तो शुक्रवार को संस्था के सभी कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि आंदोलन को दुग्ध उत्पादक सचिव संगठन और परिवहन संगठन का समर्थन प्राप्त है।

कर्मचारी संगठन ने कहा कि स्थानांतरण आदेश निरस्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और तेज किया जाएगा। धरने में केसी तिवारी, प्रेम सिंह बिष्ट, शिवशंकर बोरा, कल्पना बिष्ट, शेर सिंह, राजेंद्र कांडपाल, दया टाकुली, हरीश मेहरा, मुकेश सत्यावली, कमला बिष्ट, पुष्पा तिवारी, राधा आर्या, किरन पांडे, लाल सिंह, उत्तम सिंह, हेमा आर्या, राजेंद्र सिंह लटवाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Next: ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.