Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के चिन्हीकरण और डिजिटलीकरण पर चर्चा
  • अल्मोड़ा

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के चिन्हीकरण और डिजिटलीकरण पर चर्चा

RNS INDIA NEWS 17/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों, ताम्रपत्रों तथा अन्य दुर्लभ अभिलेखों के चिन्हीकरण और सूचीकरण पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के तहत सरकारी एवं निजी संस्थानों के साथ-साथ व्यक्तिगत संग्रहकर्ताओं के पास सुरक्षित पांडुलिपियों, ताड़पत्रों, भोजपत्रों, हस्तलिखित ग्रंथों, ताम्रपत्रों तथा बर्तनों, मूर्तियों और मुद्राओं पर अंकित अभिलेखों का सर्वेक्षण किया जाएगा। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के माध्यम से ऐसे संग्रहों की जानकारी एकत्र कर उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनके डिजिटलीकरण की आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने स्तर पर संस्थागत संग्रह केंद्रों, व्यक्तिगत संग्रहकर्ताओं और आमजन से संपर्क स्थापित कर ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं का चिन्हीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिनके पास दुर्लभ पांडुलिपियां और ऐतिहासिक अभिलेख सुरक्षित हैं। साथ ही भारत सरकार की इस योजना की जानकारी भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा। बैठक में बताया गया कि संग्रहकर्ताओं के पास संरक्षित पांडुलिपियों और अन्य दुर्लभ अभिलेखों का डिजिटलीकरण कर उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ पुनः उनके स्वामियों को वापस सौंप दिया जाएगा। इससे देश की अमूल्य सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चेकिंग अभियान में 112 वाहन चालकों पर कार्रवाई, तीन वाहन सीज
Next: नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
  • विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.