Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैरागीवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। विदित हो कि 13 जून की शाम बैरागीवाला गांव में दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज समेत 30 से 40 अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट की। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया और 14 जून को घटना में शामिल चार आरोपियों रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया था।
कोतवाल प्रदीप रावत ने बताया कि सोमवार को हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे एक और आरोपी इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला, सहसपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क
Next: सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.