Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय रक्तदान शिविर संपन्न
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय रक्तदान शिविर संपन्न

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-15 at 16.22.32 (1)_11zon

अल्मोड़ा। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा और सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में युवाओं, एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, इंटर्न, चिकित्सकों और संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। 14 और 15 जून को बेस चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में कुल 39 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चले शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। शिविर के समापन पर क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष खाली, प्रबंधक (मानव संसाधन) अजय कुमार मिश्रा और उप प्रबंधक (जनसंपर्क) संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में सहयोग जारी रखने की बात कही। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी आशीष जैन और समाज कल्याण अधिकारी हेम बहुगुणा ने कहा कि गर्मियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से एकत्रित रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। शिविर को सफल बनाने में नर्सिंग अधिकारी नीलम रावत, निशा धामी, प्रयोगशाला तकनीशियन भास्कर पांडेय, राजदेव सिंह, शांति और मनोज मनी सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की कोर कमेटी बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर मंथन
Next: लक्ष्मेश्वर शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन विस्तार और मतदाता जागरूकता पर मंथन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
  • विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई
  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.