Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) में कुप्रबंधन, वित्तीय अनियमितताओं और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। यूनियन ने 30 जून से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी ने परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक को 13 सूत्रीय मांगपत्र के साथ आंदोलन का नोटिस थमा दिया है। यूनियन ने साफ किया है कि वर्तमान में कुप्रबंधन के कारण निगम को भारी वित्तीय हानि हो रही है और कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। यदि 29 जून तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन ने पूर्व में हुए समझौते के तहत सभी विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों को तत्काल नियमित करने, राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर रोडवेज कर्मियों को भी एरियर सहित महंगाई व आवासीय भत्ता देने और सेवानिवृत्त व नियमित कर्मियों के लंबित देयकों का तत्काल भुगतान करने, विशेष श्रेणी व संविदा कर्मियों की आकस्मिक मृत्यु पर उनके आश्रितों को तुरंत सेवा में लेने, टूरिस्ट परमिट की आड़ में चल रही अवैध बसों को रोकने की मांग की है। चेताया कि यदि मांगें नहीं मानी जाती है तो यूनियन प्रथम चरण में 30 जून को आईएसबीटी देहरादून, हल्द्वानी बस स्टेशन और टनकपुर कार्यशाला पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद भी यदि समाधान नहीं हुआ, तो द्वितीय चरण में 7 जुलाई से परिवहन निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद तीसरे चरण में पूर्ण कार्य-बहिष्कार की भी घोषणा की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
Next: ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.