Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • अल्मोड़ा

हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित

RNS INDIA NEWS 10/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-10 at 18.52.18

अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग सभागार में बुधवार को जल संरक्षण अभियान-2026 के तहत जल उत्सव सप्ताह के अवसर पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

गोष्ठी में वक्ताओं ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जल बचाने के प्रति जागरूक करने तथा इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और वर्षा जल का संचयन भविष्य की आवश्यकता है, जिसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

कार्यक्रम के दौरान आर.एस. कनवाल ने तालाबों, पोखरों, नदियों और जलाशयों की सफाई, वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने नलों को खुला न छोड़ने, पानी के अनावश्यक उपयोग को रोकने तथा वर्षा जल संग्रहण के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। अन्य वक्ताओं ने ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के उपयोग से जल बचत के तरीकों पर चर्चा की।

गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी संतोष सेठी, सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र पांडे, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र नयाल सहित अनेक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विकासखंड के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Next: गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.