Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती ने कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जाएगा। आईजी कुकरेती ने कहा कि अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों और बेहतर समन्वय के माध्यम से और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर विश्वास को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही जनसरोकारों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया जाएगा। आईजी कुमाऊं ने मंडल के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने टीमवर्क की भावना से कार्य करने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस और जनता के सहयोग से कुमाऊं मंडल में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण को और मजबूत किया जा सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष शिविर आयोजित
Next: जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.