Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी पार्क में प्रदर्शन
  • देहरादून

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गांधी पार्क में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नीट परीक्षा में पेपर लीक और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं के विरोध में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने गांधी पार्क के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और विभिन्न प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों के दौरान नीट परीक्षा से जुड़े कई मामले सामने आए, लेकिन शिक्षा मंत्रालय प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा।
उन्होंने कहा कि युवाओं के विरोध के बावजूद केवल अधिकारियों के तबादले कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में भी गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना है कि परीक्षा संचालन और मूल्यांकन का कार्य ऐसी कंपनियों को सौंपा गया, जिन पर पहले भी अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। वक्ताओं ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफा दें, जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जाए और परीक्षा प्रक्रिया में शामिल दोषी कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं होती, तब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। प्रदर्शन में मोहित डिमरी, कमला पंत, निर्मला बिष्ट, सुजाता पॉल, तुषार, हरेंद्र कनेरी, सूरज नेगी, पंकज उनियाल, मुकेश बहुगुणा, ललित श्रीवास्तव, स्मृति नेगी और सर्वेश सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, युवा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला
Next: तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.