Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भतरौजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 28 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में भतरौजखान पुलिस व एसओजी की टीम ने बाड़ीकोट तिराहे, भिकियासैंण में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके-18वी-5195 की तलाशी लेने पर उसमें सवार चार लोगों के कब्जे से 28 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने काशीपुर निवासी गुरदयाल सिंह, हरदयाल सिंह, रामपुर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र जागीर सिंह तथा काशीपुर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वाहन को एनडीपीएस अधिनियम के तहत सीज कर थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहाड़ों में घूमने की आड़ में गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह के खिलाफ पूर्व में सल्ट थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जबकि अन्य आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल समीम अहमद, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल हरीश प्रसाद और कांस्टेबल नीरज पाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान
Next: अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला और प्रस्तावित बस अड्डे का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.