Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 05/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को दण्डेश्वर मंदिर परिसर, जागेश्वरधाम में हरित योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राकृतिक हरियाली से आच्छादित क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने योगाभ्यास कर सहभागिता की। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जागेश्वर की ग्राम प्रधान पूजा आर्या तथा पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि हरिशंकर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आयुष विभाग की टीम, चिकित्सकों, फार्मेसी अधिकारियों, योग अनुदेशकों तथा अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की। योग अनुदेशकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान कुछ प्रतिभागियों ने विशेष योग मुद्राओं का प्रदर्शन भी किया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में अन्य राज्यों से आए दर्शनार्थियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों सहित कुल 82 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। योग के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को आयुष विभाग की ओर से कैलेंडर एवं जनजागरूकता सामग्री भेंट की गई। अंत में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों और विद्यार्थियों को अल्पाहार भी वितरित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्थाओं को सराहना
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, निकाली जागरूकता रैली
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर जागेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, किया गया पौधारोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.