Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
  • राष्ट्रीय

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
rns featured image new

एनएसयूआई के 1400 कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आरएनएस)। आने वाले समय में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के यूथ विंग नैशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के 1400 कार्यकर्ताओं ने जम्मू में सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में एनएसयूआई के महासचिव और उपाध्यक्ष, जिला मीडिया समन्वयक और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर के राष्ट्रीय छात्र संघ के राज्य उपाध्यक्ष विशाल कोतवाल सहित राज्य समिति के कई सदस्यों ने शनिवार को पार्टी में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। छात्रों ने आरोप लगाया है कि पार्टी में गैर राजनीति पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को अवसर नही दिए जाते हैं। साथ ही ये भी कहा कि पार्टी में लोकतंत्र खत्म हो गया है औऱ इसे खत्म करने वाले पार्टी के कुछ स्वार्थी तत्व हैं।
छात्रों ने पार्टी में लोकतंत्र के खत्म होने की बात कहते हुए उनकी बात की सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पार्टी में आम छात्रों को आगे बढऩे का मौका नहीं मिलता है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से आने वालों आम छात्रों और कार्यकर्ताओं को कोई अवसर नहीं दिया जाता है।
पार्टी की विचारधारा और आंतरिक लोकतंत्र को अंदर के ही कुछ लोगों द्वारा खत्म किया जा रहा है। पार्टी के भीतर विभिन्न पदनामों और स्तरों पर काम करने के बावजूद योग्य उम्मीदवारों नजरअंदाज किया जा रहा है। इस्तीफा देने वालों में विशाल कोतवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदर कांत शर्मा, राज्य महासचिव और किशोर शर्मा, राहुल भगत, संदीप सिंह चिब, साहिल सिंह जम्वाल शामिल हैं।
उन्होंने सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष, नीरज कुंदन, हृस्ढ्ढ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंकुश भटनागर, राष्ट्रीय सचिव और जम्मू-कश्मीर के प्रभारी और चुनाव के लिए पार्टी के नोटिस भी भेजे हैं। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने का हमारा फैसला हमारी ओर से स्वैच्छिक है और यह बड़े पैमाने पर छात्र समुदाय के कल्याण के लिए हमारी चिंता से पैदा होता है और यह समाज में सुधार लाने के लिए एक अलग स्तर पर काम करने के लिए हमारा उत्साह है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात निकाय चुनाव पर 6 बड़े शहरों में मतदान जारी
Next: मोदी सरकार ने गुलाम नबी के लिए बिछाया रेड कारपेट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.